“काव्यारंजन” हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता” (L1-J2)

Date/Time
Date(s) - 29/07/2022
8:00 am - 1:00 pm


कविता कवि की सौंदर्य अनुभूति की अभिव्यक्ति है, कवि की व्यथा की अनुभूति है, कवि की आकांक्षाओं,अपेक्षाओं की अभिव्यक्ति है…….. कविता लिखते समय जिस भाव के साथ लिखी जाती है, यदि पढ़ने वाला भी उसे उसी अर्थ और भाव के साथ उसे समझ सके तो कविता का उद्देश्य सार्थक हो जाता है।
काव्य पाठ स्कूली शिक्षा में एक महत्वपूर्ण विधा है।विद्यार्थियों में आत्मविश्वास व साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने के लिए संस्कृति स्कूल के हिंदी विभाग द्वारा कक्षा L1- J2 के लिए दिनांक 29th July, 2022 को हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कविता पाठ के लिए प्रत्येक प्रतिभागी को 2 से 3 मिनट का समय दिया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाना, साहित्य के प्रति रुचि जागृत करना, वाचन कौशल में वृद्धि कर सर्वांगीण विकास करना तथा उनकी कल्पनाशीलता को बढ़ाना था। प्रतियोगिता का संचालन प्रधानाध्यापिका महोदया श्रीमती अल्पना परमार के निर्देशन में किया गया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निम्न बिंदुओं के आधार पर किया गया।
* कविता परिचय
* उच्चारण में स्पष्टता
* आत्मविश्वास
* हाव-भाव
* विशेष से संबद्धता