Date/Time
Date(s) - 24/08/2022
8:00 am - 1:30 pm
संस्कृति द स्कूल के हिंदी विभाग द्वारा दिनांक 24 अगस्त 2022 को हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन कक्षा एम 1 से एम 3 के विद्यार्थियों के लिए किया गया। विवाद का विषय था- ”तकनीकी विकास ने मानव को एकाकी कर दिया है।” चारों सदनों के विद्यार्थियों द्वारा विषय के पक्ष-विपक्ष में अपनी वाकपटुता का भरपूर परिचय दिया गया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष के पद पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल ए. के. त्यागी आसीन थे । विद्यार्थियों की वाद-विवाद क्षमता का मूल्यांकन करने हेतु निर्णायक मंडल में डॉक्टर विनीता जैन, हिंदी व्याख्याता सुश्री विशाखा शर्मा तथा विद्यालय के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री विकास अवस्थी उपस्थित थे।
प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे:
प्रथम स्थान- प्रथम स्थान पैगेसिस हाउस ने प्राप्त किया।
द्वितीय स्थान हरक्यूलिस हाउस ने प्राप्त किया।
तृतीय स्थान ओरायन हाउस ने प्राप्त किया ।
व्यक्तिगत रूप से विषय के पक्ष में प्रथम स्थान हरक्यूलिस हाउस के दक्ष गजरानी, द्वितीय स्थान सिग्नस हाउस की अनाहिता शर्मा तथा विपक्ष में प्रथम स्थान पैगेसिस हाउस की यशिका रावत व द्वितीय स्थान ऑरायन हाउस की प्रिंथा पारीक ने प्राप्त किया। हस्तक्षेप कर्ता के रूप में प्रथम स्थान सिग्नस हाउस की ऐश्वर्या गुप्ता व द्वितीय स्थान ऑरायन हाउस के रूमी हुसैन ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती अंजलि आसुदानी द्वारा हिंदी विभागाध्यक्षा श्रीमती सीमा व्यास के निर्देशन में हिंदी विभाग के सहयोग से किया गया।
(M1-M3)
24th August, 2022